Samsung जल्द ही भारत में Samsung Galaxy A13 5G फोन कर सकता है पेश। कम कीमत में मिलेंगे धुआंधार फीचर्स
Samsung जल्द ही भारत में Samsung Galaxy A13 5G फोन पेश करने वाला है। फोन कम कीमत में धमाकेदार फीचर्स देने वाला है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी और 50MP का धांसू कैमरा होगा। आज हम आपको Samsung Galaxy A13 5G के बारे में सबकुछ बताने वाले है।
Samsung जल्द ही इंडियन मार्केट में Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है।
अब सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर आगामी Samsung Galaxy A13 5G का सपोर्ट पेज दिखा है। Galaxy A13 5G ने अमेरिकी बाजार में दिसंबर 2021 में अपनी ग्लोबल शुरुआत किया गया था।
हाल ही में Galaxy A13 5G को यूरोपीय वर्जन Google Play कंसोल डेटाबेस पर देखा गया था। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर गैलेक्सी ए13 सपोर्ट पेज इस बात की पुष्टि करता है।
🔴Galaxy A13 5G कीमत :
▶️Galaxy A13 5G के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत लगभग 19,400 रुपये है।
▶️पहले की एक रिपोर्ट के अनुसार, 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत यूरोप में लगभग 17,400 रुपये होगी।
▶️हैंडसेट के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 19,900 रुपए बताई जा रही है।
🔴Samsung Galaxy A13 डिस्प्ले :
Samsung Galaxy A13 5G में 6.5 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और वाटरड्रॉप नॉच है।
🔴Samsung Galaxy A13 प्रोसेसर :
Galaxy A13 5G एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर को एक इंटिग्रेटेड माली G57 GPU के साथ जोड़ता है।
🔴Samsung Galaxy A13 5G Camera :
Samsung Galaxy A13 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें 50MP का प्राथमिक शूटर शामिल है।
गैलेक्सी डिवाइस पर हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर 2MP मैक्रो, 2MP डेप्थ सेंसर और एक LED फ्लैश के साथ मिलता है. सेल्फी के लिए Galaxy A13 5G 5MP के फ्रंट शूटर पर निर्भर करता है।
🔴Samsung Galaxy A13 5G Battery :
▶️Samsung Galaxy A13 5G में 5,000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
▶️हैंडसेट में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। यह एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर प्रदान करता है जो पावर बटन के रूप में भी दोगुना हो जाता है।
▶️इस मोबाइल का वजन 195 ग्राम है और इसका माप 164.5 x 76.5 x 8.8 mm है।
🔴Samsung Galaxy A13 5G गेमिंग परफॉर्मेंस :
वैसे तो सैमसंग के सभी स्मार्टफोन गेमिंग में अच्छा परफॉर्मेस से देते है क्युकी इसका प्रोसेसर काफी हाई होता है। सैमसंग का यह 5G स्मार्फोन गेमिंग में अच्छा परफॉर्मेस कर सकता है।
🔴Samsung Galaxy A13 5G इंडियन न्यूज :
इंडिया में सैमसंग के काफी सारे यूजर्स है अब यह मॉडल सैमसंग इंडिया में कब लॉन्च करता हुआ वो देखने वाली बात होगी क्युकी सैमसंग बहुत जल्द वैसे तो इंडिया में लेकर आनेवाला है लेकिन इसका कोई परफेक्ट टाइम या फिर डेट भी दिया गया है। इंडिया में यह मोबाइल काफी अच्छा चलने वाला है।
🔴Samsung Galaxy A13 5G डिजाइन :
सैमसंग वैसे तो डिजाइन को लेकर काफी अच्छे अच्छे डिजाइन लाता है। हमने आपको कुछ स्क्रीनशॉट दिया है उसमे आप लोग इस मॉडल का डिजाइन देख पा रहे है। इस मॉडल का कैमरा सेटअप काफी जबरजस्त दिया गया है। प्रोफेशनल लुक के साथ यह मॉडल जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है।
उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आयेगा।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद।।
Recent Comments